फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2023: हाथरस में बने यूपी बोर्ड के 89 परीक्षा केंद्र, 14 दिसंबर तक मांगी आपत्तियां

Mon, 12 Dec 2022 04:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बन गए हैं। परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी गई है। 14 दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियां मांगी गईं हैं। जनपद में इस बार 10वीं व 12वीं के 51094 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने हाथरस में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सूची में शामिल केंद्रों के नामों पर 14 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी हैं, ताकि निर्धारण सूची पर अंतिम मुहर लगाई जा सके।

विज्ञापन


वर्ष 2022-23 की यूपी बोर्ड परीक्षा में हाथरस से 10वीं व 12वीं के 51094 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शासन ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। जिसमें जिले भर के 89 परीक्षा केंद्रों के नाम शामिल है। हाथरस के 30, सासनी के 10, सिकंदराराऊ के 23 और सादाबाद तहसील के 26 विद्यालयों को परीक्षा  केंद्र बनाया गया है।

डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि वर्ष 2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परिषद की वेबसाइट पर विद्यालय छात्र आवंटन समेत परीक्षा केंद्र निर्धारण की अनंतिम सूची प्राप्त हुई है। इसको डीआईओएस दफ्तर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। समस्त प्रधानाचार्य, प्रबंधक राजकीय अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कॉलेज से परीक्षा केंद्रों के संबंध में कोई आपत्ति या शिकायत कारणों, साक्ष्यों सहित  ई-मेल आईडी या पंजीकृत डाक के माध्यम से डीआईओएस कार्यालय को 14 दिसंबर की शाम पांच बजे तक मांगी गई है।
विज्ञापन


इसके बाद प्राप्त प्रत्यावेदन और शिकायत स्वीकार नही होंगे। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण संबंधित उप जिलाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी द्वारा भी किया जाएगा। यदि परीक्षा केंद्र में निर्धारित शासनादेश के अनुसार कोई कमी है तो उसको तत्काल करने के  निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें