फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शीतलहर से कांपा जनजीवन, पूरे दिन सुलगे अलाव

विज्ञापन
हाथरस : कोहरे में लाइट जलाकर निकलते वाहन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शीतलहर का सितम सोमवार को और बढ़ गया। सर्दी में गलन बढ़ गई और पूरे दिन सर्द हवाएं लोगों की कंपकपी छुड़ाती रही। सामान्य जन-जीवन शीतलहर की वजह से बेहद प्रभावित रहा। सुबह कई घंटे कोहरा छाया रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकली। शीतलहर के प्रकोप से बचने के लिए किसी ने अलाव का सहारा लिया तो किसी ने गर्म कपड़ोें का। वहीं सुबह ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। शाम ढलने पर बाजारों में खामोशी छा गई।
सोमवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। शीतलहर के कहर की वजह से लोग परेशान रहे। सुबह कोहरा छाया रहा और ऐसे में वाहन रेंग-रेंग चल रहे। सु्बह बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

हालांकि काफी बच्चे तो सर्दी की वजह से स्कूल ही नहीं गए। इधर, हर कोई सर्दी में ठिठुरता नजर आया। सामान्य दिनचर्या अस्त-व्यस्त रही। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव और गरम कपड़ों का सहारा लिया। पूरे दिन धूप नहीं निकली और धूप के लिए लोग तरसते रहे। बाजारों में भी काफी कम भीड़ रही। शाम ढलते ही बाजारों में फिर सन्नाटा छा गया। संवाद
विज्ञापन

आज रहेगी कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों की छुट्टी
हाथरस। डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अत्यधिक शीतलहर के चलते सभी बेसिक शिक्षा परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसआई व अन्य बोर्डों के (नर्सरी कक्षा आठ तक) के विद्यालयों का 27 दिसंबर का अवकाश घोषित किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें