फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लेखपाल पर रिश्वत मांगने व मारपीट का आरोप

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस) कस्बा स्थित सुभाष गली निवासी एक युवक ने तहसील के लेखपाल पर जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए रिश्वत मांगने और विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।शिकायत पर एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
हाथरस : लेखपाल और युवक के बीच होती मारपीट। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा स्थित सुभाष गली निवासी एक युवक ने तहसील के लेखपाल पर जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए रिश्वत मांगने और विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवक ने थाने में लेखपाल के खिलाफ शिकायत दी है। इधर, लेखपाल ने भी युवक के खिलाफ एसडीएम को शिकायत देते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ने और लेखपालों से अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
पुलिस को युवक ने बताया कि वह जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए शुक्रवार को तहसील में लेखपाल के पास गया था। लेखपाल उससे रिश्वत मांगने लगा। आरोप है कि युवक ने इसका विरोध किया तो लेखपाल ने अपने साथी युवक के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का कहना है कि उसके पास मारपीट का वीडियो भी है। लेखपाल ने भी युवक के खिलाफ एसडीएम को शिकायत देते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ने, लेखपालों से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें