फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गांवों में नहीं लगीं एलईडी लाइट, अब जांच का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों में शासन के आदेश के बावजूद अभी तक पंचायतराज विभाग की ओर से एलईडी लाइट नहीं लगाई गई हैं। नजदीकी जिलों में एलईडी लगाने के मामले में हुई जांच के बाद से पंचायत सचिव डरे हुए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि एलईडी न लगने के बावजूद शासन की ओर से लगी हुई एलईडी में ऑटोमेटिक सेंसर लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
शासन स्तर से सभी ग्राम पंचायतों में पंचायतराज विभाग की ओर से सार्वजनिक स्थल, गलियों और मोहल्लों में एलईडी लगाने के निर्देश दिए गए थे, जिससे रात्रि के समय गली और मोहल्ले प्रकाशवान रह सकें। इन आदेशों को फिलहाल यहां पंचायतराज विभाग ने फाइलों में दबा दिया है। नजदीकी जिलों में एलईडी लगने के बाद शुरू हुई जांच के बाद पंचायत सचिव एलईडी लाइट लगाने को लेकर डरे-सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की किसी भी ग्राम पंचायत में अभी तक एलईडी नहीं लग पाई हैं। हैरानी की बात तो यह है कि शासन स्तर से एलईडी लाइट पर ऑटोमेटिक सेंसर लगाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं, जिससे प्रकाश होने पर यह एलईडी खुद बंद हो जाएं व रात्रि होने पर खुद से ही शुरू हो जाएं। हालांकि शासन की ओर से जिलेवार एलईडी खरीदने के लिए वितरक भी नामित कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें