राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार करते अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय में वकीलों ने हड़ताल रखकर राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार किया। इस दौरान वकीलों ने वादकारियों को जाने से भी रोका। वहां काफी पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
उल्लेखनीय है कि अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। इसी के चलते काफी अधिवक्ता सुबह दीवानी न्यायालय पहुंच गए और वहां नारेबाजी की। वहां सीओ सिटी मनोज कुमार शर्मा की अगुवाई में कई थानों का पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने वादकारियों को कोर्ट जाने से रोका। कुछ वादकारियों की उनसे नोकझोंक भी हुई। किसी भी आशंका के चलते देर शाम तक पुलिस फोर्स तैनात रहा।