फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)बदमाशों ने रविवार की रात को कस्बे की शिवधाम कॉलोनी में बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित का कहना है चोर मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे ओर छत के रास्ते से बाहर निकले हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि बिजली विभाग ने उनकी कॉलोनी की बिजली काट दी है, क्योंकि कालोनाइजर ने कॉलोनी को विद्युत महकमे से विद्युतीकृत नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

बदमाशों ने रविवार की रात को कस्बे की शिवधाम कॉलोनी में बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोर सीसीटीवी कैमरों की डीबीआर भी निकाल ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
अनिरुद्ध सिंह निवासी शिवधाम कॉलोनी ने कहा है कि वह नोएडा में हार्डवेयर का काम करते हैं। कॉलोनी में बिजली न होने के कारण परिजन भी नोएडा में घूमने गए थे। सोमवार की शाम पड़ोसी ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। परिजन मौके पर आ गए और घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने घर में आकर देखा तो वहां सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

पीड़ित ने पाया कि चोरों ने कमरों में रखी नकदी और गहने पार कर लिए हैं। पीड़ित का कहना है चोर मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे ओर छत के रास्ते से बाहर निकले हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि बिजली विभाग ने उनकी कॉलोनी की बिजली काट दी है, क्योंकि कालोनाइजर ने कॉलोनी को विद्युत महकमे से विद्युतीकृत नहीं कराया है।
विज्ञापन

इसका खामियाजा कॉलोनी के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अगर बिजली होती तो शायद यह वारदात नहीं होती। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें