हाथरस : विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते प्रधान पति रवि पहलवान। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
नेहरू युवा केंद्र के बैनर तले गांव सलेमपुर के खेल मैदान में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गांव के अलावा आसपास के गांवों के युवाओं ने भी भाग लिया।
प्रधान प्रतिनिधि रवि पहलवान की मौजूदगी में हुई प्रतियोगिता में 16 सौ मीटर दौड़ में लखेंद्र सिंह ने पहला, सोनवीर ने दूसरा और रवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में रोहित चौधरी सबसे तेज रहे। सचिन चौहान दूसरे, रोहित कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पूरन शास्त्री, छोटू चौधरी, योगेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, अरुण चौधरी, बनी सिंह, प्रहलाद सिंह, फजल मोहम्मद, अजीत पहलवान आदि मौजूद रहे। संवाद