फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डेंगू से मुकाबले के लिए कीवी और नारियल पानी का सहारा

विज्ञापन
हाथरस : शहर के बाजार में बिकते कीवी और नारियल पानी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मौसम के बदलाव के साथ जिले के लोगों को डेंगू का डंक ज्यादा परेशान कर रहा है। डेंगू के डंक से प्लेटलेट्स में होने वाली कमी को रोकने के लिए जम्मू का कीवी फल और नारियल पानी फायदेमंद साबित हो रहा है। इस कारण इनकी खपत इन-दिनों खासी बढ़ गई है। एक कीवी का दाम बाजार में 35 रुपये और नारियल पानी 40 रुपये से बढ़कर 60 रुपये तक पहुंच गया है।
चिकित्सक मरीजों को कीवी फल व नारियल पानी के सेवन की सलाह दे रहे हैं। कीवी फल खरीदने में लोगों की अच्छी खासी जेब ढीली हो रही है। उल्लेखनीय है कि कीवी फल के बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। कीवी पहाड़ी फल है।
विज्ञापन

यह फल कई गुणों से भरपूर होता है। इसमें कई फलों के बराबर विटामिन और मिनरल्स मिले होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स फाइबर, पोटेशियम और अन्य तत्व डायबिटीज से लेकर डेंगू तक में राहत देते हैं।
प्लेटलेट्स में गिरावट को रोकने में मददगार
इन-दिनों डेंगू की दहशत बढ़ी हुई है। वायरल बुखार और अन्य बीमारियों में भी प्लेट्लेट्स गिर रही हैं। इस कमी को दूर करने में कीवी काफी मदद करता है। ये शरीर को ताकत देता है, जिससे डेंगू का मरीज जल्दी स्वस्थ होने लगता है। इस कारण चिकित्सक मरीजों के कीवी फल खाने की सलाह दे रहे हैं। सर्दी और जुकाम में भी कीवी फल का सेवन फायदेमंद है।
डेंगू में इन चीजों का कर सकते हैं सेंवन
चिकित्सकों की सलाह के अनुसार डेंगू में पीपीते के पत्ते का रस, टमाटर, कद्दू, गाजर, खीरा और चुकंदर का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि डेंगू के मरीजों को प्रोटीन की जरूरत होती है। पपीता, अमरूद और आलू बुखारा जैसे फलों का सेवन लोग करते हैं।
कीवी फल कई प्रकार के होते हैं। इन-दिनों जम्मू की कीवी आ रही है। डेंगू से बचाव के लिए लोग कीवी फल और नारियल पानी का ज्यादा सेवन कर रहे हैं। मांग के अनुसार कम आ रहा है, इसलिए कीवी फल 35 रुपये प्रतिनग व नारियल पानी 40 से बढ़कर 60 रुपये पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

-गोपाल, दुकानदार
इन दिनों डेंगू व अन्य वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है, इसलिए कीवी फल व नारियल पानी खरीदने के लिए आए हैं। फल के दाम आसमान छू रहे हैं। नारियल पानी भी जेब पर बोझ़ डाल रहा है, लेकिन बीमारी से बचाव के लिए इनका सेवन जरूरी है, इसलिए खरीदारी कर रहे हैं।
-लवकेश, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें