फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में हुई खाटू श्याम भजन संध्या

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में सोमवार की देर रात को खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुभारंभ सदर विधायक अंजुला माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। भजन गायक राजा ने अन्य भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में खाटू श्याम भजन संध्या में मौजूद श्रद्धालु। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में सोमवार की देर रात को खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुभारंभ सदर विधायक अंजुला माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संयोजक देवेंद्र चौहान ने अतिथियों का फूलमालाएं पहनाकर और छवि चित्र भेंटकर स्वागत किया।
इस दौरान सबसे पहले कलाकारों ने भक्ति मय धुन बजाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। मनोज शर्मा ने कजरारे तेरे मोटे-मोटे नैन और अन्य भजनों की प्रस्तुति से समा बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन गायिका अंजलि द्विवेदी ने खाटू जाने को तैयार रहता है, खाटू जाने को तैयार रहता है, तेरा बंदा मालामाल रहता है, सहित भजन प्रस्तुत किए। भजन गायक राजा ने अन्य भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में रामवीर सिंह परमार, टिंकू राना, भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, राजू, जुगेंद्र सिंह, अमित ठाकुर, गुड्डू, केसर रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें