हाथरस : रालोद के जिलाध्यक्ष चुने गए केशव। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
जिला पंचायत के वार्ड 16 से सदस्य चौधरी केशव सिंह को एक बार फिर रालोद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी जिले में रालोद की कमान उनके हाथों में थी।
केशव सिंह को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने से रालोद कार्यकर्ताओं में हर्ष है। वह वर्षों से पार्टी के लिए निष्ठा, ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। हाल ही में हुए जिला पंचायत के उपचुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को हराकर जिला पंचायत सदस्य के रूप में जीत दर्ज की थी।
रालोद नेतृत्व ने एक बार फिर रालोद के सच्चे सिपाही को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं में शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। चौधरी केशव सिंह का कहना है कि जिस भरोसे के साथ पार्टी ने उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। रालोद के हर कार्यकर्ता को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। संवाद