फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सराफा कारोबारी के घर से जेवरात और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के एक सराफा कारोबारी के घर से शुक्रवार की रात्रि में बदमाश 25 हजार रुपये की नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जब इस घटना की जानकारी हुई तो वहां भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखे और छानबीन भी की। पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की।
शहर के सराफा कारोबारी बृजमोहन शर्मा का सादाबाद गेट पर घर है। रात्रि में बदमाशों ने उनके घर में एक कमरे को खंगाला। बदमाश यहां से 25 हजार रुपये नकद, सोने के कड़े, अगूंठी आदि जेवरात ले गए। सुबह जब घर के लोगों ने दरवाजा खुला और कमरे का सामान देखा तो वह हक्के-बक्के रह गए। बीच बाजार में इस चोरी की जानकारी पाकर लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वहां सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो इसमें एक व्यक्ति कंबल ओढे़ हुए जाता दिखाई दे रहा है। इस समय सराफा कारोबारी के घर पर पुताई आदि का काम चल रहा है। माना जा रहा है कि कोई बदमाश रात्रि में ही घर में घुस गया और मध्य रात्रि के बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया और फिर दरवाजा खोलकर वहां से बड़े आराम से चला गया। इस घटना को लेकर थाना कोतवाली सदर में तहरीर भी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें