न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को लखनऊ में विधानसभा सत्र के दौरान श्रद्धांजलि दी गई।विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए उनके राजनीतिक सफर पर भी प्रकाश डाला।रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी यहां आए।
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को लखनऊ में विधानसभा सत्र के दौरान श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए उनके राजनीतिक सफर पर भी प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर शोक जताया। इधर, उनके शहर में लेबर कॉलोनी स्थित निवास पर भी श्रद्धांजलि देने के लिए कई राजनेता आए। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी यहां आए। उन्होंने रामवीर के परिजनों को सांत्वना दी।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने भी उनके निवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय व अन्य परिजनों को ढाढ़स बंधाया। संवाद