फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जवान की हृदयगति रुकने से मौत, असम राइफल्स में था आरक्षी

Sun, 18 Dec 2022 04:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के गांव कपूरा निवासी जवान असम राइफल्स में आरक्षी था। मणिपुर में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रूकने से उसकी मौत हो गई। जवान की मौत की खबर से गांव व परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
असम राइफल्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा निवासी एक जवान की मणिपुर में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पूरे दिन परिजन शव के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन देर रात तक शव गांव में नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


गांव कपूरा निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र पुत्र धीरी सिंह का असम राइफल्स में आरक्षी के पद पर तैनात थे। हाल में उनकी तैनाती मणिपुर में थी। बृहस्पतिवार को परिजनों को मालूम हुआ कि अचानक हृदयगति रुकने से जितेंद्र की मौत हो गई है, तो पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक जवान ने अपने पीछे पत्नी रामवती के साथ दो बेटों को रोते बिलखते छोड़ा है। देर रात तक शव गांव में नहीं पहुंचा था। 

शहीद स्मारक के लिए भूमि दिलाने की मांग
मृत जवान के परिजन ने शनिवार को डीएम के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्होंने मांग की थी कि जितेंद्र के शव के अंतिम संस्कार के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए, जिससे अंत्येष्टि के बाद उस पर शहीद स्मारक का निर्माण हो सके। परिजनों ने बताया कि इस बारे में क्षेत्र के लेखपाल को सूचित कर चुके हैं, लेकिन अभी तक लेखपाल ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें