फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रामवीर के निधन से टूट गई जय-वीरू की जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ मंडल की राजनीति में बसपा के शासनकाल से लेकर भाजपा के शासन तक जय वीरू की जोड़ी काफी हिट रही। रामवीर के निधन के बाद यह जोड़ी टूट गई है।
बसपा के शासनकाल में रामवीर उपाध्याय प्रदेश के काफी कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे और यही स्थिति अलीगढ़ में ठा. जयवीर सिंह की थी। दोनों कबीना मंत्री रहे। रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय बसपा शासनकाल में फतेहपुर सीकरी से सांसद रहीं तो जयवीर सिंह की पत्नी भी अलीगढ़ से बसपा शासनकाल में सांसद रहीं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं पहले जयवीर सिंह ने बसपा छोड़कर भाजपा का दामन थामा और उसके बाद रामवीर उपाध्याय ने भी भाजपा में शामिल हो गए। पिछले साल जब सीमा उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं तो इस चुनाव की कमान जयवीर सिंह ने संभाली थी। रामवीर उपाध्याय के मतगणना के दिन बीमार होने के बाद भी वह मतगणना स्थल पर मौजूद रहे थे। ऐसे में सियासी गलियारों में इस जोड़ी की चर्चाएं भी होती थीं। शनिवार को पूर्व मंत्री जयवीर सिंह अपने मित्र के निधन पर शोक जताने आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें