फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोहरे में सफेद पट्टी व जेबरा क्रासिंग को पुतवाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ जिलाधिकारी (डीएम) अर्चना वर्मा ने बैठक की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों व एनएच प्रभारी को कोहरे में सफेद पट्टी व जेबरा क्रॉसिंग को पेंट कराने और दुर्घटनाग्रस्त स्थलों को चिन्हित करते हुए रिफ्लेक्टर व आवश्यकता अनुसार पेड़ों पर रेडियम प्लेट लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने एनएच प्रभारी को कोहरे को देखते हुए सफेद पट्टी तथा जेबरा क्रॉसिंग को पुतवाने और दुर्घटनाग्रस्त स्थलों को चिन्हित करते हुए रिफ्लेक्टर व आवश्यकता अनुसार पेड़ों पर रेडियम प्लेट लगाने के निर्देश दिए। एनएच के दोनों ओर झाड़ियों को कटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को भी सड़कों पर सफेद पट्टी की पुताई कराने की निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक और संचालकों से कहा कि यदि कोई छात्र बिना हेलमेट स्कूल आते हैं तो उनके अभिभावकों को तत्काल नोटिस के माध्यम से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एआरटीओ प्रशासन को जिला पर संचालित ई-रिक्शा का प्राथमिकता के आधार पर पंजीकरण कराते हुए पंजीकृत नंबर ई-रिक्शा पर दर्ज कराने के साथ ही अवैध वाहन स्टैंडों को समाप्त करते हुए वाहनों के खड़े करने के लिए स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में लगे वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को चिकित्सकीय सहायता के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 108 एंबुलेंस व अन्य एंबुलेंस की स्थिति को अपडेट रखें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें