न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में उन्होंने प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में प्रस्तावित ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण से संबंधित कार्रवाई का नोडल अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों के माध्यम से प्रतिदिन रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर कोविड-19 से संबंधित सभी प्रकार की प्राप्त हो रही शिकायतों को 24 घंटे में गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाए।