संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सोमवार को सीएमओ मंजीत सिंह ने हाथरस जंक्शन के कैलोरा चौराहा स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। हॉस्पिटल में बायॅवेस्ट एवं अग्नि प्रबंधन का कोई प्रबंधन नहीं मिला। पंजीकरण प्रमाण पत्र के अनुसार कोई भी पंजीकृत डॉक्टर एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ कार्य नहीं कर रहा है। इस पर डीएम ने अस्पताल का पंजीकरण प्रमाण पत्र निरस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय पाया गया कि महेश कुमार चिकित्सकीय कार्य संपादित कर रहे थे, जो कि सीएमओ कार्यालय में पंजीकृत नहीं है। जिस पर सीएमओ ने लाइफ केयर हॉस्पिटल, कैलोरा चैराहा, हाथरस जंक्शन हाथरस का वर्ष 2022 का पंजीकरण प्रमाण पत्र, सर्टिफिकेट संख्या- सीएमईई 2244505 को निरस्त करने के निर्देश दिए।
यहां पर कहा कि लाइफ केयर हॉस्पिटल में कोई चिकित्सकीय कार्य बिना पंजीकरण के संपादित नहीं किया जाएगा। अगर ऐसा करते पाये गए तो अपंजीकृत चिकित्सालय की श्रेणी में रखते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।