फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विकास और निर्माण कार्यों का सत्यापन कराने के निर्देश

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने प्राथमिकता एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीबी उन्मूलन, रोजगारपरक योजनाओं एवं विभागीय कार्यों को गुणवत्ता सहित समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने अमृत योजना, अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, पेंशन, छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, कन्या सुमंगला योजना, पोषण अभियान, बेसिक शिक्षा विभाग के ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों की समीक्षा की। सीडीओ को गहरी, मध्यम एवं नि:शुल्क बोरिंग योजना के तहत निर्धारित 450 के सापेक्ष की गई बोरिंग की यथास्थिति का जायजा लेकर भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने नहरों की सिल्ट सफाई रोस्टर के अनुसार कराते हुए पानी टेल तक पहुंचाने और अत्यधिक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त नहरों की पटरियों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। जिले में नई सड़कों के निर्माण के तहत एक सड़क का निर्माण कार्य अवशेष होने पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को अवशेष सड़क का निर्माण कार्य तत्काल पूर्ण कराने एवं ओडीआर, एमडीआर के अंतर्गत राजमार्गों के अनुरक्षण, मरम्मतीकरण, नवीनीकरण, सामान्य मरम्मत नवीनीकरण के तहत सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्त कराने के लिए पैचिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि और कृषि अधिकारी को वर्षा के दृष्टिगत किसानों की क्षतिग्रस्त हुई फसलों का मौका मुआयना करने के दिए निर्देश दिए। डीएम ने जिले में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं के संबंध में कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सुदृढ़ीकरण व ड्रग वेयर हाउस का निर्माण, उप्र राजकीय निर्माण निगम द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सादाबाद भवन का निर्माण, उप्र समाज कल्याण निर्माण निगम अलीगढ़ द्वारा नवीन आश्रम पद्धति विद्यालय मऊ चिरायल में निर्माण कार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक लोधीपुर पट्टी देवरी में भवन निर्माण व मिनी स्टेडियम मथुरापुर हाथरस, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास सादाबाद/मुरसान आदि कार्यों की नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें