फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पांच-पांच लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश

विज्ञापन
हाथरस : ग्राम पंचायत सहायकों के साथ आयुष्मान कार्ड बनाए जाने को लेकर बैठक करते खंड विकास अधिकारी ? - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंकुश सिंह ने पंचायत सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ बैठक कर आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनाने के कार्य की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में पांच-पांच लाभार्थियों के कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीडीओ और एमओआईसी ने कहा कि शासन-प्रशासन के आदेश के बाद आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य की प्रगति धीमी होने के कारण हम लगातार लक्ष्य से पिछड़ रहे हैं। पंचायत सहायकों ने बीडीओ और एमओआईसी को बताया कि ग्राम पंचायतों में तैनात आशा कार्यकर्ताओं द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने में कतई सहयोग नहीं किया जा रहा। बीडीओ और एमओआईसी ने सहायकों से कहा कि अपने स्तर से पांच या उससे अधिक लाभार्थियों के कार्ड बनाकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें