न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एसडीएम अंजली गंगवार ने सोमवार को आबकारी विभाग की टीम के साथ शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांवों में भ्रमण कर लोगों को अवैध रूप से शराब न बनाने और न हीं खरीद-बिक्री करने के लिए जागरूक किया।
एसडीएम और कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने आबकारी टीम के साथ ईंट भट्ठों पर पहुंचकर मजदूरों को अवैध शराब पीने से बचने की सलाह दी। एसडीएम ने कहा कि अवैध रूप से शराब बनाने या बिक्री करने वालों के खिलाफ उन्हें या पुलिस को जानकादी दें। जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। संवाद