फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 19 पूर्व व वर्तमान प्रधानों की अनियमितता की जांचें लटकीं

सार

जांच में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए जांच अधिकारियों के साथ 11 अक्तूबर को सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक होगी। जिले के 19 पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधानों के खिलाफ आई अनियमितता की शिकायतों की जांच कई वर्षों से लंबित चल रही हैं। जांच किस स्तर पर लंबित है, इसे लेकर सीडीओ ने सभी जांच अधिकारियों की 11 अक्तूबर को बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 19 पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधानों के खिलाफ मिली अनियमितताओं की शिकायतों की जांच लंबे समय से लटकी हैं। अब इन जांचों में तत्काल पूर्ण किए जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने जांच अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जांच में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए जांच अधिकारियों के साथ 11 अक्तूबर को सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक होगी। जांच में दस्तावेज उपलब्ध न कराने वाले कर्मचारियों व अन्य संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में अनियमितताओं के संबंध में विभिन्न शिकायतकर्ताओं द्वारा शपथपत्र के माध्यम से शिकायत की गई थी। शिकायत पर पंचायतराज अधिनियम के तहत जिला स्तरीय और तकनीकी अधिकारियों को जांच अधिकारी नामित किया गया था। जिले के 19 पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधानों के खिलाफ आई अनियमितता की शिकायतों की जांच कई वर्षों से लंबित चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जांचों को पूर्ण करने को लेकर सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने निर्देश दिए हैं। जांच पूरी न हो पाने के कारण अग्रिम कार्रवाई भी लंबित चल रही है। जांच किस स्तर पर लंबित है, इसे लेकर सीडीओ ने सभी जांच अधिकारियों की 11 अक्तूबर को बैठक बुलाई है। बैठक में जांच में आ रही दिक्कतों को दूर करने पर चर्चा की जाएगी। दस्तावेज उपलब्ध न होने या अन्य कारणों से आ रही दिक्कतों के निदान पर भी चर्चा होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें