न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शहर के कई विद्यालयों में ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इस दौरान बच्चे राधा कृष्ण के स्वरूप में सजकर आए। बृहस्पतिवार को सेंट जॉन्स स्कूल मोहन गंज में श्री कृष्णा जन्माष्टमी परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या सुचेता जॉन ने किया। प्रतियोगिता में प्री प्राइमरी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में नर्सरी में गौरांशी प्रथम रहीं, रिया सक्सेना द्वितीय व यतार्थ ने तृतीय स्थान पाया। एलके जी में श्रद्धा और दीक्षा प्रथम रहीं। हर्षित शर्मा ने द्वितीय व वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी में चहक सारस्वत ने प्रथम, रुद्राश, आर्यन व मान्या ने द्वितीय तथा विघ्नेश, शिवांश व आरव ने तृतीय स्थान पाया।
कार्यक्रम में विपिन सिंह, सोनल अग्रवाल, मीरा पाठक, अनुराधा चौधरी, शरद सलूजा, नीतू वर्मा, ऋचा अग्रवाल, धीरज शर्मा, यति वार्ष्णेय, कशिश वार्ष्णेय, रॉबिन कुशवाहा, शिखा वार्ष्णेय, निधि चौधरी, विनीता गोयल, कनक लता वर्मा, रेखा दत्त, रितिका रिचा आदि थीं।
सरस्वती विद्या मंदिर अगरा मार्ग 45 श्री कृष्ण स्वरूप व 41 श्री राधा स्वरूप ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में वंदना वार्ष्णेय व निर्णायक मंडल मे निधि अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल व निशिता वर्ष्णेय ने दोनों ग्रुप में से पांच-पांच सर्वश्रेष्ठ स्वरूपों का चयन किया। विद्यालय के प्रबंधक अनिल वार्ष्णेय तेल वालो ने सभी का माखन मिश्री का भोग लगाया। कार्यक्रम संयोजक लता सिंघल रही। कार्यक्रम में विद्यालय के उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, अनुपमा वार्ष्णेय, दुर्गेश गुप्ता, प्रधानाचार्य देवेश समाधिया आदि थे। संवाद