फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में जिपं. सदस्य का एक, बीडीसी के दो व ग्राम पंचायत सदस्य के 11 पद रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर शासन की ओर से तैयारियों को शुरू हो गई हैं। यहां पंचायतराज विभाग की ओर से एक जिला पंचायत सदस्य, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य व 11 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों का ब्योरा शासन को भेज दिया गया है, जिससे अग्रिम कार्रवाई हो सके।
शासन की ओर से ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत में रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया था। शासन के निर्देश के क्रम में पंचायतराज विभाग की ओर से ब्लॉक, ग्राम पंचायतों और जिला पंचायत से रिक्त पदों का ब्योरा तलब किया गया है। इस दौरान सामने आया कि सादाबाद द्वितीय में विधायक चुने जाने के बाद जिला पंचायत सदस्य पद से प्रदीप कुमार सिंह के इस्तीफा देने के बाद से पद रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्रम में ग्राम पंचायत गढ़ी परती बनारसी में ग्राम प्रधान का पद भी रिक्त चल रहा है। विकास खंड सहपऊ के धाधऊ द्वितीय व सीस्ता प्रथम में क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद भी रिक्त है। वहीं ग्राम पंचायत गंगचौली, ग्राम पंचायत पवलोई, ग्राम पंचायत रतनगढ़ी, ग्राम पंचायत सिकंदरपुर, ग्राम पंचायत अल्हैपुर चुरसेन, ग्राम पंचायत महामौनी, ग्राम पंचायत बारमऊ, ग्राम पंचायत महमूदपुर, ग्राम पंचायत नौगांव, ग्राम पंचायत रामपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें