फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : परिवार से है प्यार तो यातायात के नियमों का करें पालन

विज्ञापन
हाथरस : बागला डिग्री कॉलेज में लगा एनएसएस का शिविर। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम एवं द्वितीय के विद्यार्थियों ने रविवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे मेें भी बताया गया।
एनएसएस के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात के नियमों की जानकारी दी और यह भी बताया कि इन नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है। विद्यार्थियों ने स्वयं भी शपथ ली और राह चलते व्यक्तियों को भी शपथ दिलाई कि वह स्वयं वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करेंगे। दोपहिया वाहनों पर नियमानुसार दो यात्री हेलमेट पहनकर चलेंगे। चार पहिया वाहनों में नियमानुसार सीट बेल्ट लगाकर चलेंगे। शराब का सेवन नहीं करेंगे। मोबाइल फोन का प्रयोग वाहन चलाते समय नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. महावीर सिंह छोंकर और पूर्व प्राचार्य मेजर डॉ. राजकमल दीक्षित, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एमपी सिंह, डॉ. संतोष कुमार, ऋषि कुमार, हरि कुमार, स्वयंसेवक अभिषेक राघव, अमन शर्मा, अमित कुमार, अनामिका, हिमांशी सेंगर, कल्पना, निशा, राखी, राशि, रूबी, शुभम कुमारी, संजना, नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। प्राचार्य ने स्वयं महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचकर विद्यार्थियों द्वारा चलाए गए अभियान से जुड़कर जो यात्री बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे, उन्हें रोका और उन्हें हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें