फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सरकार ने मांगें नहीं मानी तो होगा आंदोलन : नागर

सार

मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजवीर सिंह दिलेर के पुत्र सुरेंद्र दिलेर और सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी, जिला पंचायत सदस्य प्रभा सिंह, मुरसान चेयरमैन रजनीश कुशवाहा, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉली माहौर, सभासद अजय राज, चौधरी बिजेंद्र सिंह, राजाबाबू गहलोत, गौरव वाल्मीकिव वासुदेव माहौर मौजूद रहे। अतिथियों का 51 किलो की माला, पटका पहनाकर और व प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मानिक लाल नागर, बिल्लू चौहान, विरजू चंचल, सुनील चौहान, बबलू हसमुख, विजय सिंह प्रेमी, मुंशीराम चटावले, हृदेश चौटाला आदि ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विचार रखे।
विज्ञापन
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में आयोजित सफाई कर्मचारी सम्मेलन में अतिथियों का स्वागत क? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज स्थित पंडाल में शुक्रवार को स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप डब्बू के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मानिकलाल नागर ने सफाई कर्मचारियों की कई मांगें रखीं। चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा।
अध्यक्षता चौ. रनवीर सिंह और राजन पहलवान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजवीर सिंह दिलेर के पुत्र सुरेंद्र दिलेर और सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी, जिला पंचायत सदस्य प्रभा सिंह, मुरसान चेयरमैन रजनीश कुशवाहा, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉली माहौर, सभासद अजय राज, चौधरी बिजेंद्र सिंह, राजाबाबू गहलोत, गौरव वाल्मीकिव वासुदेव माहौर मौजूद रहे। अतिथियों का 51 किलो की माला, पटका पहनाकर और व प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

संयोजक दिलीप कुमार डब्बू ने सभी अतिथियों व कर्मियों का दुपट्टा पहनाकर छवि चित्र भेंटकर स्वागत किया। मुख्य वक्ता के रूप में स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मानिक लाल नागर, बिल्लू चौहान, विरजू चंचल, सुनील चौहान, बबलू हसमुख, विजय सिंह प्रेमी, मुंशीराम चटावले, हृदेश चौटाला आदि ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विचार रखे।
प्रांतीय अध्यक्ष मानिक लाल नागर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। उनको नियमित नही किया जा रहा है। नगर पालिका में निजीकरण खत्म किया जाना चाहिए और संविदा सफाई कर्मियों को स्थायी किया जाना चाहिए। आउट सोर्सिंग पर कार्य कर रहे सफाई सैनिकों को प्रतिमाह 18 हजार रुपये वेतन दिया जाए। महिलाओं को भी आरक्षण के हिसाब से काम पर रखा जाए। अगर सरकार मांगों को नहीं मानती तो मजबूर होकर हमें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

मानिक लाल नागर ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी के नाम एक ज्ञापन सांसद राजवीर सिंह दिलेर के बेटे पुत्र सुरेंद्र दिलेर को सौंपा। कार्यक्रम के दौरान सभासद अजय राज, राजू पाथरे, अरुण निर्मल, मनोज मलिक, धर्मेंद्र, अनिकेत, विशाल, रिशव, ओम पाथरे, सुनील, सजय, राकेश चौहान, बैजू बेनवाल, अमन, अभिषेक राज, लवकुश, दिलीप, सौरव राजकुमार डब्बू, संजय वाल्मीकि, सुनील शास्त्री आदि थे। रनवीर सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन मनोज गौतम ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें