न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 12 वीं किस्त न आने व योजना संबंधी शिकायत के लिए कृषि विभाग की ओर से जिला व विकास खंड स्तर पर हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। जिला कार्यालय में बनाई गई हेल्प डेस्क पर किसान घर बैठे ही मोबाइल नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकेगा। विकास खंड स्तर बनाई गई हेल्प डेस्क पर किसान को जाकर दस्तावेजों के आधार पर अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी। यह हेल्प डेस्क सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक कार्य करेगी।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 17 अगस्त को किसानों की 12वीं किस्त शासन की ओर से खातों में भेजी गई है। कई किसानों के ब्योरे का मिलान न होने और ई केवाईसी न होने सहित अन्य कारणों से उनके खाते में किस्त की धनराशि नहीं पहुंच सकी हैं। इस कारण इन किसानों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
शासन के निर्देश पर अब जिला व ब्लॉक पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां किसान अपनी पीएम किसान सम्मान निधि संबंधी समस्या को दर्ज करा सकते हैं। जिला स्तर पर बनी हेल्प डेस्क पर किसान मोबाइल नंबर के जरिये घर बैठे ही अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। इसे लेकर कृषि विभाग की ओर से हेल्प डेस्क नंबर भी जारी किए गए हैं।
उप कृषि निदेशक कार्यालय - 8433192330, 7451013690, 8218385180, 9997869354
ब्लॉक कार्यालय हाथरस - 9675230339, 7505611654
ब्लॉक कार्यालय सासनी - 9917415060, 6395538813
ब्लॉक कार्यालय मुरसान - 8826880948, 9084540189
ब्लॉक कार्यालय सादाबाद - 7500414541, 9557404533
ब्लॉक कार्यालय सहपऊ - 9166783429, 7409761187
ब्लॉक कार्यालय हसायन - 9760360509, 8433150502
ब्लॉक कार्यालय सिकंदराराऊ- 9045434047, 9911030355