फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नौ परीक्षा केंद्र हटे तो 20 नए विद्यालय बने परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कई दिनों के इंतजार के बाद जिला परीक्षा समिति ने यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्रों पर आईं आपत्तियों का निस्तारण कर ही दिया। नौ परीक्षा केंद्रों को सूची से बाहर करते हुए नए 20 विद्यालयों को परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल किया गया है। अब परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। जिन पर यूपी बोर्ड की परीक्षा का आयोजन होगा।
वर्ष 2022-23 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा 89 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया था। 10वीं व 12वीं के 51094 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने हैं। निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर 100 से अधिक आपत्तियां आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन पर 20 दिसंबर तक सुनवाई होनी थी, लेकिन जिला परीक्षा समिति द्वारा कई दिनों तक चली गहनता के साथ जांच के बाद नौ केंद्रों को निर्धारण सूची से बाहर किया गया है तो वहीं 20 केंद्रों को सूची में शामिल किया गया है। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि केंद्र निर्धारण सूची पर आईं आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब परीक्षा केंद्रों की संख्या 100 हो गई है। बोर्ड की वेबसाइड पर केंद्रों की सूची अपलोड कर दी गई है। संवाद
इन कॉलेजों को केंद्रों की सूची से किया गया बाहर
- सुरेंद्रनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाथरस
- जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाथरस
- गोपाल आदर्श इंटर कॉलेज हाथरस जंक्शन हाथरस
- रोशनलाल गौतम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सादाबाद
- श्रीमती इंदिरा स्मारक इंटर कॉलेज लालगढ़ी सादाबाद
- कैप्टन प्यारेलाल इंटर कॉलेज मई कंजौली सादाबाद
- राजकीय हाईस्कूल अरौठा सादाबाद।
- श्रीमती प्रभा यादव इंटर कॉलेज फुलरई शाहपुर सिकंदराराऊ
- मां पुष्पांजली इंटर कॉलेज नगला जलाल सिकंदराराऊ
इनको किया गया परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल
- श्री अक्रूर इंटर कॉलेज हाथरस
- डीआरबी इंटर कॉलेज हाथरस
- महात्मा गांधी इंटर कॉलेज हाथरस
- पूरन सिंह इंटर कॉलेज परसारा
- श्री रामसहाय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाथरस
- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी हाथरस
- सरस्वती बाल विद्या मंदिर देवीनगर हाथरस जंक्शन
- श्री संतोष कुमार हरभेजी चंदेल इंटर कॉलेज महौ हाथरस
- पीएल शास्त्री इंटर कॉलेज बगुली मुरसान
- श्री एसके गौतम इंटर कॉलेज महावतपुर, हाथरस
- बीएम इंटर कॉलेज गोविन्दपुर सादाबाद हाथरस
- श्री ज्ञानप्रकाश गौतम आर्य इंटर कॉलेज ऊंचागांव सादाबाद
- एसएडी इंटर कॉलेज वासपोहपी जारऊ सादाबाद
- आरबीएस इंटर कॉलेज राया रोड सादाबाद
- मां भगवती देवी इंटर कॉलेज ऊंचागांव नसीरपुर सादाबाद
- अंगूरी देवी सर्वोदय इंटर कॉलेज मिढ़ावली सादाबाद
- श्रीमती रामश्री देवी कन्या इंटर कॉलेज कूपा गली सादाबाद
- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ
- श्री झम्मनलाल पवन स्मृति इंटर कॉलेज जीटी रोड सिकंदराराऊ
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बाजीदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें