न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष लालमणि कुमार ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यहां पीड़िता के परिजनों से मिलने आए हैं।
इनकी सभी ज्वलंत समस्याओं को सुना है। यहां से मिलने के बाद वह अपनी गोपनीय रिपोर्ट सीएम को देंगे। इस आधार पर इनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस परिवार के सदस्यों को इस समय दुख है।