फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दहेज हत्या का आरोपी पति व सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भिंतर में बुधवार की देर शाम को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में ससुर भी आरोपी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रतौली थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद निवासी सुरेश पुत्र हरी सिंह ने बुधवार की देर रात को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए अपनी पुत्री नंदनी की गला घोंटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने नंदिनी के पति राम औतार उर्फ रामू पुत्र गजराज, सास मायादेवी व ससुर गजराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पति राम औतार उर्फ रामू व सास मायादेवी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें