हाथरस : जिला अस्पताल में मौजूद झुलसे बच्चे। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला तुंदला में गंधक व पोटाश मिलाकर पीसने पर धमाका हो गया, जिससे तीन बच्चे झुलस गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर लोग एकत्रित हो गए।
इस दौरान नौ वर्षीय आसिफ पुत्र मुकीम, 10 वर्षीय रोशनी पुत्री शरीफ और आठ वर्षीय आसिफा पुत्री मुकीम निवासी नगला तुंदला थाना हाथरस गेट झुलस गए। तीनों को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार किया गया। संवाद