फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नए साल को लेकर होटल-रेस्टोरेंट सजकर तैयार, होगा धमाल

विज्ञापन
हाथरस : नए साल के जश्न की तैयारी के लिए सजाया गया एक रेस्टोरेंट। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शनिवार की रात को लोग वर्ष 2022 को अलविदा कहेंगे। वर्ष 2023 का जश्न के साथ स्वागत करेंगे। नए साल के लिए होटल रेस्टोरेंट सजकर तैयार हो गए हैं। कोरोना न होने के कारण इस बार लोग नए साल का जश्न लोग खुलकर मनाएंगे। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नए साल का उत्साह छाया हुआ है। लोग तरह-तरह के फोटो व वीडियो अपलोड कर रहे हैं। होटल व रेस्टोरेंट स्वामियों द्वारा खास व्यंजन तैयार कराए जा रहे हैं। रंग-बिरंगी लाइटों से सजाकर इन्हें नया लुक दिया जा रहा है।
नए साल को लेकर युवा वर्ग में खासा उत्साह है। शनिवार की रात को 12 बजते ही शहर के होटल रेस्टोरेटों व अन्य स्थलों पर धमाल होगा। इसके साथ 2023 की अगवानी होगी। रात 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर की शहर में गूंज सुनाई देगी। इस दौरान आतिशबाजी भी होगी। नए साल के स्वागत के लिए शहर के मुख्य बाजारों में स्थित होटल व रेस्टोरेंट सज गए हैं। रंग-बिरंगे गुब्बारे और झालरों से विशेष सजावट की गई है। कई रेस्टोरेंट में तो एक साथ पार्टी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गिफ्ट गैलरियों में शुक्रवार को लोगों ने ख
विज्ञापन

रीदारी की। होटल स्वामियों द्वारा नए साल के स्वागत के तमाम तरह के व्यंजन भी तैयार किए हैं, जो ग्राहकों को परोसे जाएंगे। इस साल कोरोना का खौफ नहीं है, इसलिए युवा खुलकर जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं। कुछ लोग नए साल पर वृंदावन, गोवर्धन आदि स्थलों पर दर्शन कर नए साल की शुरुआत करने का मूड बना चुके हैं। संवाद
इस बार कोरोना काल नहीं है, इसलिए नए साल पर मेहमानों के लिए स्पेशल व्यंजन तैयार कराई जा रही है। रेस्टोरेंट में विशेष सजावट कराई गई है। नए साल से बाजार में बूम आने की भी उम्मीद है। कई लोगों ने स्पेशल व्यंजन की बुकिंग भी कराई है।
विज्ञापन

-मयंक शर्मा, रेस्टोरेंट संचालक
नए साल पर्व को लेकर इस बार खासी तैयारियां की गई हैं। इस बार कोरोना काल नहीं है, इसलिए देर रात तक पार्टियां चलेंगी। कई लोगों ने पार्टी के लिए बुकिंग भी कराई है। कोरोना न होने के चलते इस बार नए साल पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
-नितिन बागला, रेस्टोरेंट संचालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें