हाथरस : बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजो की लाइन। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में बुखार और डेंगू का प्रकोप अभी भी जारी है। सोमवार को फिर सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के काफी मरीज आए। जिला अस्पताल की ओपीडी जब खुली तो वहां बुखार के मरीजों का ही तांता लगा रहा। यही स्थिति इमरजेंसी वार्ड में देखी गई। निकट के सीएचसी और पीएचसी के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी बुखार के काफी मरीज आए। इधर, जिले से बाहर भी बुखार, डेंगू के पीड़ित काफी लोग अपना उपचार करा रहे हैं। संवाद