फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उत्कृष्ट खेती करने वाले किसानों का किया सम्मान

विज्ञापन
हाथरस : मंडी समिति में किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित करते अतिथि। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पर शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस किसान दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहित बघेल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह, वैज्ञानिक पुष्पा देवी, डॉ. एसआर सिंह, डॉ. एसके रावत व डॉ. जगदीश मिश्रा ने किसानों को वैज्ञानिक खेती की सीख दी। जिले के उत्कृष्ट खेती करने वाले पुरुष व महिला किसानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें प्रमोद कुमार कुशवाहा को जैविक सब्जी उत्पादन, हरिओम शर्मा को चायनीज सफेद बैंगन, एसके सिंह को प्राकृतिक खेती, चंद्रकला सिंह को गेहूं की खेती, वीरेश कुमार को मसूर की खेती, रामस्वरूप सिंह को आलू की खेती, गुड्डी देवी को फल संरक्षण, अनीता कुमारी सब्जी उत्पादन, सुमन कुमारी को अचार उत्पादन, पार्वती देवी को दुग्ध उत्पादन व अवधेश सिंह को गेहूं उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें