हाथरस : हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी पर हमले के विरोध में एसपी दफ्तर पहुंचे मंच के अन्य पदाधिकारी ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हिंदू जागरण मंच हाथरस के नगर महामंत्री मोरमुकुट वर्मा पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एसपी के कार्यालय पहुंचे और घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।
इन लोगों ने मांग की कि अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। इन लोगों ने बताया कि आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और क्षेत्र में उसकी दहशत है। ऐसे गुंडा तत्व पर कड़ी कार्रवाई की जाए। एसपी ने हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी, जिला उपाध्यक्ष रमन बिहारी शर्मा, जिला मंत्री रविंद्र रावत, वीरांगना वाहिनी की प्रदेश मंत्री आशा ठाकुर, जिला महामंत्री दुर्गेश वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष सरिता सिंह बघेल, स्वावलंबन प्रमुख लोकेश अग्रवाल, युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष अंकुश राजौरिया, उपाध्यक्ष अखिलेश गौतम, दिनेशचंद्र वर्मा, कमल वर्मा, धीरज वर्मा, मुकेश वर्मा आदि थे। संवाद