फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने फूंका ओवैसी का पुतला

विज्ञापन
हाथरस : ओवैसी का पुतला फूंकते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता व पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आगरा रोड पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि ओवैसी की पार्टी के नेताओं ने आरएसएस के नेताओं के गला काटने के नारे लगाए हैं। वह इसका विरोध कर रहे हैं।
हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिला महामंत्री शिवम शर्मा ने कहा कि कई हिंदू संगठनों के विरोध के बाद भी तेलंगाना सरकार ने ओवैसी के दबाव में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का शो कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रवादी नेता और विधायक टी राजा को गिरफ्तार किया गया। यह निंदनीय है। नगर महामंत्री मोरमुकुट वर्मा, नगर स्वावलंबन प्रमुख लोकेश अग्रवाल, लोकेश राणा, राजू राणा, आकाश चौधरी, अनुराग सोनी, उमेश कुमार, आकाश शर्मा, तरुण शर्मा, अर्जुन कुमार, हिमांशु बघेल, हर्ष शर्मा, श्यामलाल, रोहित चौधरी, तनु ठाकुर, गोविंदा कुमार, शिवम निषाद, अखिलेश गौतम आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें