न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सोशल मीडिया पर एक युवक को बंदूक के साथ फोटो शेयर करना मंहगा पड़ गया। मुरसान के गांव खरगू निवासी आलोक पुत्र महेंद्र ने अपनी फोटो बंदूक के साथ शेयर कर दी।
यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आलोक को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आलोक ने जिस बंदूक के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
वह बंदूक बीएस इंटर कॉलेज के चौकीदार महेश पुत्र साहब सिंह की है। मुरसान पुलिस ने आलोक के साथ-साथ महेश को भी गिरफ्तार कर लिया है।