न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में शुक्रवार को स्थानीय न्यायालय में सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि बिटिया प्रकरण में जांच के बाद सीबीआई चारों आरोपियों संदीप, रवि, रामू और लवकुश के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। स्थानीय न्यायालय द्वारा तीन आरोपियों रामू, रवि और लवकुश की जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है। अब इस मुकदमे में शुक्रवार को फिर विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) के न्यायालय में सुनवाई होगी।