फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मंकी पॉक्स रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने उठाए ये कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने मंकी पॉक्स को देखते हुए जिले में तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर सीएचसी-पीएचसी को सतर्क कर दिया गया। जिले की सात सीएचसी पर दो-दो बेड मंकी पॉक्स के मरीजों के लिए आरक्षित भी कर दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सतर्क कर दिया गया है।
सीएचसी और पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने की योजना तैयार की गई है। केरला में तीन और दिल्ली में एक मंकी पॉक्स के मरीज मिलने के बाद शासन ने हर जिले को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी मंकी पॉक्स को देखते हुए जिले में तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

हर सीएचसी-पीएचसी को सतर्क कर दिया गया। जिले की सभी सीएचसी पर दो-दो बेड मंकी पॉक्स के मरीजों के लिए आरक्षित कर दिए गए है। जिला अस्पताल में भी इसके लिए वार्ड तैयार करा दिया गया है। सभी सीएचसी व पीएचसी के डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है कि मंकी पॉक्स के लक्षण जैसा मरीज आने पर स्क्रीनिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विदेश से लौटने वालों पर नजर
मंकी पॉक्स प्रभावित देशों से लौटने वालों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उसके लिए विदेश से लौटने वालों को सूचीबद्ध करते हुए उनसे संपर्क साधने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ अस्पतालों की ओपीडी में कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर उसकी स्क्रीनिंग कर सैंपल कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

- मंकी पॉक्स को देखते हुए तैयारी कर ली गई। अभी जिले में कोई मरीज सामने नहीं आया है, फिर भी सभी को सतर्क करते हुए प्रत्येक सीएचसी पर दो-दो बेडों की व्यवस्था कराई गई है। एंबुलेंस को भी सतर्क कर किया गया है। - डॉ. मंजीत सिंह, सीएमओ हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें