फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मेले में 400 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।उद्घाटन सांसद राजवीर दिलेर एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रविकांत अग्रवाल ने किया।शिविर में 278 मरीजों को ओपीडी सेवाएं दी गईं।
विज्ञापन
हाथरस : सीएचसी सादाबाद में लगे स्वास्थ्य मेले में ब्लड प्रेशर की जांच कराते सांसद राजवीर दिलेर। ? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन सांसद राजवीर दिलेर एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रविकांत अग्रवाल ने किया। 400 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सांसद ने शिविर में दी गई सुविधाओं का जायजा लिया।
सांसद ने खुद मेले में अपने ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की जांच कराई। शिविर में 278 मरीजों को ओपीडी सेवाएं दी गईं। 15 आभा हेल्थ डिजिटल आई बनाई गईं। ओपीडी के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। 12 लाभार्थियों को चश्मे वितरित किए गए।
विज्ञापन

110 मरीजों ने आयुष ओपीडी का लाभ लिया। पांच लाभार्थियों को आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। 38 नये कार्ड बनाए गए। 15 गर्भवती महिलाओं और 20 बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। 80 लाभार्थियों को कोरोनारोधी टीके की तीसरी खुराक दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, सुनील गौतम, मुन्ना पाटिया, पवन गर्ग, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा, अंकुश गौड़, ओमवीर प्रधान, राजकुमार प्रधान, जितेंद्र गौतम, अगनलाल वाल्मीकि, विजय बघेल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मयंक बंसल, चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभाष उपाध्याय, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक जगन्नाथ शर्मा आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें