फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वोटर कार्ड से आधार को जोड़ने में यूपी में हाथरस दूसरे पायदान पर

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसआधार कार्ड से वोटर कार्ड को जोड़ने के मामले में पूरे प्रदेश में हाथरस जिला दूसरे पायदान पर है।संवादचुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में वोटर कार्ड से आधार कार्ड लिंक किए जा रहे हैं।-राजेश कुमार मिश्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आधार कार्ड से वोटर कार्ड को जोड़ने के मामले में पूरे प्रदेश में हाथरस जिला दूसरे पायदान पर है। जिले में 11.5 लाख मतदाताओं के सापेक्ष अब तक 5.60 मतदाताओं के वोटर कार्ड आधार कार्ड से लिंक किए जा चुके हैं। मतदाताओं के आधार नंबर को मतदाता पहचान से लिंक करने के लिए लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्देश जारी किए गए थे। सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से उनके आधार कार्ड की कॉपी को एकत्रित कर लिंक करने की कार्रवाई कर रहे हैं।
आयोग की ओर से चुनाव के दौरान फर्जी मतदाता और फर्जी मतदान की शिकायतों को रोकने के लिए आधार से वोटर कार्ड लिंक किए जाने की कार्रवाई शुरू की गई है। बीएलओ द्वारा जुटाए गए आधार नंबरों के ब्योरे के आधार पर मतदाता सूची में नाम, जन्मतिथि व अन्य जानकारियों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इस डाटा की फीडिंग के बाद मतदाता किसी भी चुनाव में एक से अधिक वोट नहीं डाल सकेंगे। चुनाव के दौरान प्रशासन को फर्जी मतदाता और फर्जी मतदान की बहुत शिकायतें प्राप्त होती हैं। इसे रोकने के लिए मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आधार से वोटर कार्ड लिंक होने की कार्रवाई की लगातार निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में वोटर कार्ड से आधार कार्ड लिंक किए जा रहे हैं। अब तक 5.60 लाख मतदाताओं के वोटर कार्ड आधार कार्ड से लिंक किए जा चुके हैं। यूपी में हाथरस जिला दूसरे पायदान पर है।
-राजेश कुमार मिश्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें