फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिजली कर्मियों के बहिष्कार से राजस्व वसूली में पिछड़ा हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर कई दिन चले बिजली कर्मियों के कार्य बहिष्कार का बुरा असर विभागीय राजस्व की वसूली पर पड़ा है। नवंबर माह में 66 करोड़ के सापेक्ष विभाग ने 27 करोड़ रुपये ही राजस्व वसूला जा सका है। अब काम पर लौटने के बाद अफसरों को राजस्व की चिंता सता रही है। साथ ही लाइनों में फॉल्ट दूर करने के साथ अधिकारी राजस्व लाने की कार्य योजना तैयार कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग का जिले में करोड़ों रुपये का बकाया है। जिले के करीब 30 हजार उपभोक्ताओं ने वर्ष 2017 से बकाया जमा नहीं किया है। बकाया न मिलने के कारण अधिकारी परेशान हैं। निगम स्तर से बिजली विभाग को नवंबर माह में 66 करोड़ रुपये का राजस्व वसूलने का लक्ष्य दिया गया है। नवंबर में फिर आंदोलन की शुरुआत हो गई। इस कारण कर्मी कार्य बहिष्कार पर चले गए। कामकाज पिछड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही वजह है कि अब तक महज 27 करोड़ रुपये का ही राजस्व विभागीय खजाने में जमा हुआ है। अब शनिवार से कर्मी काम पर लौट आए हैं। अब उनके सामने राजस्व वसूली के लक्ष्य को हासिल करने की चुनौती है। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि नवंबर माह में 66 करोड़ के सापेक्ष 27 करोड़ रुपये का राजस्व आया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें