फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हरियाली तीज : आज सोलह शृंगार कर उपवास रखेंगी सुहागिनें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हरियाली तीज का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजारों में रौनक दिखी। महिलाओं ने हरी साड़ी, चूड़ियां और शृंगार के सामान की खूब खरीदारी की। बाजार खरीदारों की भीड़ से गुलजार रहे। कपड़े, चूड़ी और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की खूब भीड़ रही। महिलाओं ने अपनी पसंद की साड़ियां, चूड़ियां और सौंदर्य प्रसाधन के सामान की खरीदारी की। खासतौर पर हरे रंग की साड़ियों और चूड़ियाें की अधिक बिक्री हुई। खान-पान के सामान की भी खरीदारी की गई। महिलाएं इस मौके पर सोलह शृंगार करेंगी और पति की दीर्घायु के लिए उपवास रखेंगी।
हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए उपवास रखती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। हरियाली तीज पर हरे रंग के वस्त्र और हरे रंग का शृंगार करने का विशेष महत्व है। इस दिन हरा रंग पहनना शुभ माना जाता है। हरियाली तीज को लेकर कपड़े और शृंगार सामग्री की दुकानों पर भीड़ लगी रही और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में अच्छी खासी रौनक दिखी। ब्यूटी पार्लर की दुकानों पर भी बुकिंग हुई। हरियाली तीज पर झूला झूलने की परंपरा भी रही है। इस परंपरा का निर्वहन भी महिलाओं द्वारा किया जाता है। हरियाली तीज के पर्व से एक दिन पहले शनिवार को बाजारों में काफी रौनक दिखी। मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं की भीड़ दिखी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें