हाथरस : जलेसर रोड पर पहुंची जीएसटी की टीम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मथुरा से राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग (स्टेट जीएसटी) की टीम ने बृहस्पतिवार की दोपहर को शहर के जलेसर रोड पर एक मेटल की फर्म पर छापा मारा। छापे के बाद टीम ने कई घंटे तक घर व फर्म में सर्वे की कार्रवाई की। मथुरा स्टेट जीएसटी की टीम के आने से अन्य कारोबारियों में भी खलबली मची रही।
उल्लेखनीय है कि शहर में कर चोरी पर अंकुश लगाने के लिए आए दिन मथुरा और आगरा के अलावा सेंट्रल एक्साइज की टीम द्वारा छापा मारा जा रहा है। हाथरस मेटल कारोबार का हब है। पूर्व में इसी कारोबारी के यहां सेट्रल एक्साइज की टीम ने छापा मारा था।
बृहस्पतिवार की दोपहर को मथुरा स्टेट जीएसटी की टीम कमल मेटल की फर्म पर पहुंची। टीम ने फर्म पर काफी देर तक सर्वे किया। उसके बाद उसके घर पर पहुंची। टीम ने दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। इसे लेकर कारोबारियों में सुबह से शाम तक खलबली मची रही। अब टीम द्वारा खामियां मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद