हाथरस :जीएसटी टीम के आने की अफवाह पर सहपऊ कस्बा का बंद बाजार। संवाद
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) की टीम ने बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर छापा मारा। टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। इससे व्यापारियों में खलबली मची रही।
स्टेट जीएसटी की विशेष टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के तालाब चौराहा स्थित एक फर्म के साथ जलेसर रोड की कई फर्मों पर छापा मारा। टीम ने मुख्य रूप से शहर के तालाब चौराहा स्थित एक ऑटो मोबाइल की दुकान पर छापामार कार्रवाई की।
इसके बाद जलेसर रोड पर एक फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर भी छापा मारा। इस दौरान कर चोरी का मामला भी सामने आया। अब तक 12 से अधिक फर्मों पर कार्रवाई की जा चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ और दिन कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा। इस कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में खलबली मची रही। संवाद