न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसबेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों के हित के लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है।20 वर्ष से वह विभाग में कार्य कर रहे हैं।पुस्तकों में छपने में जो गलती हुई है, उसे सुधारकर फिर से पुस्तकों को विद्यालयों में पहुंचवा दिया गया है।
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों के हित के लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। शिक्षामित्रों का बेसिक शिक्षा परिवार में अमूल्य योगदान है। 20 वर्ष से वह विभाग में कार्य कर रहे हैं। संदीप मेला श्रीदाऊजी महाराज में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर सोसायटी के सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष होने के कारण पुस्तकों के टेंडर में देरी हुई। अब सभी विद्यालयों में पुस्तकें पहुंच गई हैं। पुस्तकों में छपने में जो गलती हुई है, उसे सुधारकर फिर से पुस्तकों को विद्यालयों में पहुंचवा दिया गया है। संवाद