फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज होगी गोवर्धन पूजा, गोशाला में लगेगा मेला

विज्ञापन
हाथरस : गोशाला में बनी गोवर्धन की प्रतिमा। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। सूर्यग्रहण के चलते इस बार गोवर्धन पूजा 26 अक्तूबर को होगी। इसे अन्नकूट पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने घर के आंगन में गोबर से गिरिराज महाराज की आकृति बनाएंगी। परिवार के सभी सदस्य पूजा करेंगे। बड़ी संख्या में भक्त गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने के लिए रवाना होंगे।
आचार्य बल्लभ जी महाराज ने बताया कि 26 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 25 अक्टूबर को शाम चार बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और यह तिथि 26 अक्तूबर को दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम छह बजे से साढ़े आठ बजे तक रहेगा। शहर के श्रीकृष्ण गोशाला में गोवर्धन महाराज की भव्य सजावट की जाएगी। वहां मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्व को लेकर ग्रहण के बाद तैयारियों का दौर शुरू हुआ। लोगों ने सजावट और अन्य सामान की खरीदारी की। इस कारण बजारों में भीड़ भाड़ रही। बुधवार को काफी संख्या में भक्त गोवर्धन और वृंदावन के लिए रवाना होंगे। शहर में जगह-जगह अन्नकूट प्रसाद का वितरण होगा। घरों में अन्नकूट बाजारा भात, बेसन, चावल आदि व्यंजन बनाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें