हाथरस को कुल 1969 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव विभिन्न विभागों से मिले हैं। इसके अलावा चिकित्सा विभाग, शिक्षा और उद्यान विभाग, जिला अग्रणी बैंक, खादी ग्रामोद्योग, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, समन्वयक कौशल विकास मिशन व दुग्ध विभाग से भी निवेश से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त किए जा रहे हैं।
हाथरस में 24 जनवरी को इन्वेस्टर्स समिट होना है। कुल 1969 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव विभिन्न विभागों से मिले हैं। विभिन्न विभागों के माध्यम से निवेशकों के साथ एमओयू साइन किए जा रहे हैं। कई निवेशकों के साथ एमओयू साइन किए जाने को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट को लेकर प्रशासन की ओर से खाका खींच लिया गया है। जिले में एमएसएमई, रियल स्टेट, कृषि क्षेत्र, पर्यटन आदि क्षेत्रों से निवेश के प्रस्ताव प्राप्त किए जा रहे है। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि अब तक 94 ईकाइयों से अनुबंध पत्र साइन हो चुके हैं। प्रस्तावों को निवेश सारथी पोर्टल पर प्राप्त किए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग के 12 करोड़ रुपये एवं रियल इस्टेट के 20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
इस प्रकार जिले को कुल 1969 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव विभिन्न विभागों से मिले हैं। इसके अलावा चिकित्सा विभाग, शिक्षा और उद्यान विभाग, जिला अग्रणी बैंक, खादी ग्रामोद्योग, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, समन्वयक कौशल विकास मिशन व दुग्ध विभाग से भी निवेश से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त किए जा रहे हैं।