फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किराना स्टोर से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
हाथरस : चोरी के बाद दुकान के अंदर बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ चोरी की घटनाओं में इजाफा हो गया है। रविवार की रात को बदमाशों ने राया तिराहा स्थित किराने की दुकान में हाथ साफ कर लिया। बदमाश यहां से नकदी और हजारों रुपये कीमत का सामान पार कर ले गए।
चोरी के मामले में इरफान पुत्र लतीफ निवासी प्रगति पुरम सादाबाद ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बताया है कि वह राया तिराहे पर अमन किराना स्टोर एंड जनरल स्टोर के नाम से दुकान चलाता है। यह दुकान ही उसकी जीविका का एकमात्र साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 नवंबर की मध्य रात्रि बदमाश दुकान के ताले और शटर का सेंटर लॉक काटकर सभी सामान को चोरी कर ले गए। इसके अलावा बदमाश दुकान में रखे 17000 रुपये नगद, सूखे मेवा, घी, तेल और कॉस्मेटिक्स का हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की है। चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें