फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खुशखबरी : सराय से एटा मंडी समिति तक बनेगा ओवरब्रिज

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है।लगभग एक साल से अटके पड़े एनएच-91 बाईपास गांव सराय से एटा मंडी समिति तर रेलवे लाइन के ऊपर पुल बनाने के लिए रेलवे ने एनओसी जारी कर दी है।राजू भइया ने बताया कि अलीगढ़ सिकंदराराऊ के मध्य एनएच 91 पर कार्य पूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
हाथरस : एनएच 91 पर रेलवे पुल निर्माण की जानकरी देते एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। लगभग एक साल से अटके पड़े एनएच-91 बाईपास गांव सराय से एटा मंडी समिति तर रेलवे लाइन के ऊपर पुल बनाने के लिए रेलवे ने एनओसी जारी कर दी है। एटा जाते समय पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के आवास पर एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भइया ने इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि गांव सराय से एटा रोड मंडी समिति के पास तक बाईपास पर एनएच- 91 काफी काम कर चुकी थी। लेकिन रेलवे द्वारा एनओसी जारी नहीं हो पा रही थी। उन्होंने रेल मंत्री से संपर्क कर प्रयास किया जिसके फलस्वरूप अब रेलवे ने एनओसी जारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ब्रिजगोपाल कंस्ट्रक्शन को एनओसी उपलब्ध करा दी गई है। राजू भइया ने बताया कि अलीगढ़ सिकंदराराऊ के मध्य एनएच 91 पर कार्य पूर्ण हो गया है। नानऊ का पुल चालू हो गया। कुछ ही माह में इस बाईपास से वाहन फर्राटा भरते नजर आयेंगे। इस दौरान तेजवीर सिंह सिसोदिया, देवदत्त वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें