हाथरस : गांव मीरपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सैनिकों के लिए तैयार कीं राखिया?
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
देश को सर्वोपरि मानकर जान हथेली पर लेकर सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीरपुर की छात्राओं ने स्वयं निर्मित राखियां भेजी हैं।
विद्यालय के स्टाफ के सहयोग से छात्राओं ने राखी बनाईं और डाक से इन्हें जवानों के लिए भेजा है। छात्राओं ने कहा देश के जवान भी अपने देश की जनता की सुरक्षा के लिए दिन-रात भारतीय सीमा पर खड़े होकर सेवा कर रहे हैं। उनके लिए हम बहनों ने प्रेम व स्नेह का बंधन भेजा है।
बहन के प्रेम को हाथों पर बांधकर देश की रक्षा करने में उन्हें साहस की अनुभूति होगी। छात्राओं ने देश की सुरक्षा के लिए और सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए भी मंगल कामना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रधान इंचार्ज अध्यापक हेमंत कुमार, अमरीश अग्रवाल सहायक अध्यापक चारुल गर्ग उपस्थित रहे। संवाद